पुंछ। कोरोना से बचाव के टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ते हुए उप जिला अस्पताल मेंढर और मंडी में स्थापित किए गए विशेष कोरोना टीकाकरण केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बीएमओ मेंढर डॉ. परवेज अहमद खान और बीएमओ मंडी डॉ. नुसरत उल निस्सा बट्टी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना बचाव के टीके लगाए गए। सीएमओ डॉ. गुलाम अहमद मीर की देख रेख में टीकाकरण शुरू कराया। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। सीएमओ ने बताया कि जिले में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया। इसके लिए पहले दिन जिले के दो स्थानों राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल सुरनकोट में टीकाकरण किया गया। उसके बाद अब दो स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। संवाद