फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने कोरोना के बड़ते मामलो को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने मंगलवार को जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना से देश एवं दुनियां को तब तक सुरक्षित नहीं माना जा सकता है जब तक एक भी संक्रमित मौजूद है। ऐसे में अन्य क्षेत्रों के साथ ही जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में हमें कोरोना से बचाव एवं संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों को दोगुना करना होगा। साथ ही हमें कोरोना संक्रमितों के संपर्कों की तेजी से पहचान कराने और उसी तेजी से उनके कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत है। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना को रोकने और उसकी चेन तोड़ने के लिए हमें सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का और अधिक सख्ती से पालन कराने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे ताकि कोई भी बिना मास्क के बाहर न निकले। सामाजिक दूरी का कोई उल्लंघन न हो, लोग खुले में यहां वहां न थूकें। इस बात को सुनिश्चित बनाना होगा।
बैठक में एसएसपी रमेश अंगराल, एसडीएम मेंढर साहिल जंडियाल, एसडीएम सुरनकोट मोहम्मद सलीम कुरैशी, इंचार्ज क्वारंटीन जमरूद अहमद, डीपीओ मुखलिस अली, सीएमओ गुलाम अहमद मीर, सभी बीएमओ, एआरटीओ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें