फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में 92कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने,जिले में संक्रमितों की संख्या एक हजार पार पहुंची,मंडी में सबसे अधिक 36 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में एक दिन में कोरोना के 92 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 84 लोग ऐसे हैं जिनका कोई भी यात्रा रिकार्ड नहीं है। जबकि केवल 8 लोग ही ऐसे हैं जो यात्रा से लौटे हैं। मंगलवार को सामने आए कोरोना के 92 मामलों के साथ ही जिले में कोरोना के मामलों की संख्या एक हजार पार कर 1050 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सामने आए मामलों में 25 लोग पुंछ हवेली तहसील से, जबकि सबसे अधिक 36 लोग मंडी तहसील से, 17 सुरनकोट तहसील से और 14 मेंढर तहसील से संबधित हैं। नए कोरोना संक्रमितों के आने के साथ ही जिले में अभी तक करीब 9050 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 504 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 8 कोरोना संक्रमितों की अभी तक मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 540 कोरोना संक्रमित मौजूद हैं। इस प्रकार लगातार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने से प्रशासन की तरफ से लोगों से निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है। प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें