फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में लगातार बड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले,लोग नहीं कर रहे निर्देशों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में चंद दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते अब न सिर्फ यात्रा से लौटे लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं, बल्कि ऐसे लोगों की संख्या अधिक सामने आ रही है जो जिले से बाहर गए ही नहीं हैं।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में एक-एक दिन में 10 से 15 कर्मचारी संक्रमित आ रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग संक्रमण को रोकने के लिए सरकार, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का सही प्रकार पालन नहीं कर रहे हैं। या यूं कहें कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं । इसका नजारा पुंछ के बाजारों में लग रही भीड़ और भीड़ में शामिल अधिकतर लोग बिना मास्क के घूमते या दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों ने मास्क पहन रखे होते हैं उन्होंने भी नाक मुंह से नीचे उतार कर गले में रखा होता है। रही सामाजिक दूरी की बात तो इसकी धज्जियां उढ़ाते लोग बैंकों के बाहर, बस अड्डे, बाजार और अस्पताल में देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें