पुंछ।कोरोना वायरस को हाराने के लिए जिले में भी बड़ी संख्या में स्वास्थय विभाग के लोग बतोर करोना योद्धा दिनरात इस महामारी को हराने में लगे हुए हैं उनमे ही शामिल है पुंछ नगर निवासी डाकटर मीनाक्षी कपूर जोकि राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में बतोर डैंटल सर्जन तैनात हैं।परन्तू जब से कोराना वायरस से लड़ने के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में कोरनटीन वार्ड स्थापित करने और उनकी व्योवस्था हेतू चिकित्सकों की सेवाएं लेनी शुरू की गई तो मीनाक्षी कपूर ने स्वेच्छा से इस कार्य में योगदान देने का कदम उठाया।जिसके बाद वह आज तक लगातार इस कार्य में लगी हुई है।जहां पर अस्पताल के कोरनटीन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की देखभाल करने समय समय पर उनकी जांच करने का काम बखूबी निभा रही हैं।अस्पताल के निकट घर होने के बावजूद भी वह इन दिनों बिना अपनी डियूटी समाप्त किए कभी घर नहीं जाती हैं।हालांकि पुंछ जिले में कहीं पर भी अभी तक कोई कोराना संक्रामित पाॅजटिव मरीज सामने नहीं आया है।परन्तू कोरनटीन में रखे गए लोगों की देख भाल करते हुए किसी प्रकार के खतरे की संभावना को लेकर मीनाक्षी का कहना हैकि देश एंव दुनियां भर में इस समय डाकटरों एंव पैरामैडिकल स्टाफ के सैंकड़ों लोगों ने अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए केवल इस लिए जान दे दी है क्योंकि हमारा प्रोफैशन लोगों की जान बचाने में अपनी जान लगाने का है।यही सोच कर मैं भी अन्य साथियों के साथ स्वेच्छा से कोरोना की जंग में भाग लेने के लिए आगे हो कर आई हूं।