फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन

Mon, 08 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह मस्जिद में सुन्नी समुदाय की तरफ  से रविवार को एक दिवसीय इस्लामुत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सुन्नी मुसलमानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिले के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए उलेमाओं ने इस्लाम और इस्लाम की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को इस्लाम के बताए मार्ग पर बने रहने का आहवान किया।

कांफ्रेंस की अध्यक्षता जामा मस्जिद पुंछ के इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबई ने की। कश्मीर से आए मौलाना मोहम्मद अलताफ, मौलाना गुलाम नबी, मेंढर से आए मौलाना मोहम्मद अयूब और सुरनकोट के इमाम मौलाना मोहम्मद बिशरत इस कांफ्रेंस में बतौर मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन


उन्होंने इस्लाम की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही मायनों में इस्लाम विज्ञान है जो चीजें आज वैज्ञानिक बता रहे हैं हमारे पैगंबरों ने आज से हजारों साल पहले उन्हें बताया था।

वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को इस्लाम की शिक्षाओं पर अडिग रहने का आहवान किया। वहीं इस अवसर पर वक्ताआें ने देवबंदियों पर निशाना साधते हुए उपस्थित लोगों से उनसे दूर रहने को कहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें