फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद ने शारदापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरसवती महाराज को दी श्रदांजली

विज्ञापन
पुंछ में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरसवती को श्रदांजली देते विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंगदल सदस्य - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल पुंछ इकाई की तरफ से सोमवार को शारदापीठ और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सनातन धर्म के लिए जीवन भर दिए गए उनके योगदान को नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने शंकराचार्य के इस लोक से जाने को सनातन धर्म के लिए बड़ा आघात बताया। कहा कि उनकी इस क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकता है। शाम चार बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से नगर स्थित कालीमाता मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें निशू गुप्ता, सौरभ सूदन, विनय सूरी और माधव शर्मा की अगुवाई में उक्त संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने अर्पित किए। इसके उपरांत शांतिपाठ और मौन रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें