पुरानी पुंछ में सामाजिक संगठन समाज सुधार सेवा सोसायटी के सदस्य दीप श्रदांजलि देते हुए।
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में सामाजिक संगठन समाज सुधार सेवा सोसायटी की तरफ से 21 वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसमें सामाजिक दूरी के आधार पर मोहल्लावासियों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के संस्थापक जुगल किशोर शर्मा ने की, जबकि पद्मश्री से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी शंभूनाथ खजूरिया मुख्य अतिथि रहे। शहीदों के चित्रों के सामने दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस बाद उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के बारे में वक्ताओं ने विचार रखते हुए सेना की प्रशंसा की। कहा कि भारतीय सेना दुनियां की सबसे श्रेष्ठ है। जिसने 21 वर्ष पूर्व कारगिल की आसमान छूती चोटियों को दुशमन के रक्त से नहला कर उन्हें दुश्मन के नापाक कब्जे से मुक्त कराया। इस अवसर पर नानक एकेडमी के बच्चों ने भी कारगिल युद्ध और विजय दिवस पर विचार प्रकट करते हुए शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रीयगान पेश किया गया। इस अवसर पर आयोजकों का कहना था कि हम पांच वर्ष से पुंछ में कारगिल विजय दिवस समारोह मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।