पुंछ। जिले के मेंढर में तैनात सेना की मेंढर गनरस की तरफ से शुक्रवार को सीमावर्ती गांव डराना स्थित माध्यमिक विद्यालय में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से कोरोना जागरूकता ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डराना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए कोरोना से बचाव और उसे हराने के लिए अपने विचारों को रंगों की सहायता से कागज पर उतारा। इस प्रतियोगिता के समापन पर सेना की तरफ से बच्चों में पुरूस्कार, मास्क और कोरोना किट्स बांटी र्गइं।