जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारुण मलिक, एसएसपी जतिंदर सिंह जोहर और विधायक ने जिले के मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 10 नवंबर को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद जिले के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान लोरन में भी उनका आना होगा।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आंगन पत्थरी क्षेत्र से कश्मीर को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू करवाए जाने की भी उम्मीद है। मुख्यमंत्री चक्का दा बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में व्यापारियों से भी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे।
इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री क्रास एलओसी ट्रेड के विस्तार की भी घोषणा कर सकते हैं।