पुंछ। बिजली विभाग की टीम ने रविवार को सुरनकोट तहसील के गांवों में घरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हीटर, बायलर आदि उपकरण बरामद किए गए। अवैध कनेक्शन भी पकड़े गए। अभियान विभाग के कार्यकारी इंजीनियर मकबूल नायक के निर्देश पर शुरू किया गया।
अधिकारियों का कहना था कि जिले में बिजली की अधिक खपत और कम वोल्टेज को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। लोग लोड को दरकिनार कर गीजर, हीटर, बायलर, इंडक्शन आदि उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे न सिर्फ बिजली की कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो रही है बल्कि ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंच रहा है।