संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। एआरटीओ नासिर खान ने पुलिस के सहयोग से नाका लगाया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये के चालान काटे। दर्जन भर वाहन जब्त भी किए।
नाके के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग न करने, वाहनों के सभी कागजात अपडेट रखने की हिदायत दी। दोपहिया वाहन चालकों को भी बिना हेल्मेट के वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।