पुंछ। उपजिला मुख्यालय मेंढर में बुधवार को यातायात पुलिस ने नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए करीब 12 वाहनों को क्रेन से उठा कर थाने पहुंचाया। इसके अलावा ओवर लोडिंग और बिना कागजों के चालान काटे। वहीं चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
यातायात पुलिस राजोरी-पुंछ के डीएसपी नवाज अहमद पुंछ जिले के मेंढर में पहुंचे। कस्बे के संगाला चौक, बस अड्डे और अढ़ी चौक में औचक जांच करते हुए सडक किनारे अवैध रूप से खड़े दर्जन भर वाहनों को क्रेन से उठा कर थाने पहुंचाया।