फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने दागे गोले, कुछ मकानों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तान ने कुछ दिन की खामोशी के बाद वीरवार देर शाम एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान पुंछ जिले के शाहपुर, गुलपुर, दिगवार और दलान सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। इससे नियंत्रण रेखा से सटे दर्जनों इलाकों के लोगों में भय का माहौल है। देर रात खबर लिखे जाने तक गोलाबारी जारी थी। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने वीरवार शाम 5 बजे शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब दिया। इस बीच रात 8 बजे गुलपुर, दिगवार और दलान सेक्टर में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। दिगवार के पोठी गांव में कई पाकिस्तानी मोर्टार गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें