फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में बरसाए गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कस्बा एवं कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशान बना कर गोलीबारी की। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का नुकसान होने का समाचार नहीं है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब दिया। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। क्षेत्र में दहशत है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के घरों में बंद होने के कारण पाकिस्तानी सेना लोगों को नुकसान पहुंचाने के अपने मकसद में सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें