पुंछ।मंगलवार तीसरे दिन भी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए जिले के दिगवार और कस्बा सैक्टर में भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर करीब दो घंटे तक मोर्टारांे से भारी गोलाबारी शुरू की।जिससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दैहशत का माहोल बन कर रह गया।वहीं पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े नों बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के दिगवार और कस्बा सैक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की और मोर्टार दागने शुरू कर दिए।जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब दिया जाना शुरू कर दिया गया।जिसके चलते करीब दो घंटे बाद दोनों तरफ से गोलाबरी थम गई।उधर अचानक गोलाबारी शुरू होने से घरों के बाहर खेतों अथवा गांव में मोजूद ग्रामीणों को भाग कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले कर जान बचानी पड़ी।उधर भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी सेना की उन चोकियों पर जोरदार तरीके से मोर्टार बरसाए गए जहां से पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकत को अंजाम दे कर भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी कर रही थी।दिगवार के ग्रामीणों सुनील कुमार,पंकज शर्मा,मोहम्मद यूसुफ आदि का कहना हैकि एक तरफ कोरोना के कारण पुंछ नगर में लाकडाउन लगाय गया है जिसके चलते आज हम सभी लोग अपने खेतों में कम कर रहे थेकि अचानक पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए और हम लोगों ने भाग कर घरों के अंदर शरण ली।पाकिस्तानी सेना इसी प्रकार हमारे गांव को निशाना बनाता आ रहा है।जिससे सभी लोग डरे हुए हैं।