फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने गुलपुर सेक्टर में चार घंटों तक की भारी गोलाबारी,भारतीय सेना ने भी दिया मुंह तोड़ जवाब।

विज्ञापन
पुंछ जिले के गुलपुर सैक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान गिरे गोलों से उठता धुआं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।मंगलवार को दूसरे दिन भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए जिले के गुलपुर सैक्टर में करीब चार घंटों तक भारी गोलाबारी की गई।जिस दोरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों और यूनिवर्सल मशीन गनों से गोलाबारी की।पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया।जिसमें नियंत्रण रेखा से सटे गांव खड़ी,करमाड़ा,पोलस और बटवड़ी सहित कई गांव प्रभावित हो कर रह गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसर आज दोपहर करीब 10बजे अचानक पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रैजिमैंट ने जिले के गुलपुर सैक्टर में अपनी अग्रीम चोकियों बकरी,बकरी वन,बकरी टू,बकरी मेन,एल पी,एल पी वन और एल पी राईट सें भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीन गनों और मोर्टारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी।जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहोल बन कर रह गया।लोग मारे डर के घरों के अंदर या बंकरों में पनाह लेनी पड़ी।वहीं पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया।जिसके चलते दोपहर दो बजे तक दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी रही।इस गोलाबारी में कहीं किसी प्रकार को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ परन्तू कई घरों के आस पास पाकिस्तानी सेना द्धारा दागी गई गोलियां और मोर्टार आ कर लगे।जिससे लोगों में भारी भय का माहोल बन कर रह गया है।गोरतलब हैकि इससे पहले कल देर शाम से आज सुबह तड़के तक भी पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में भारी गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें