फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पशुशाला गिरने से सात मवेशियों की मौत

Sun, 18 Aug 2024 04:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के गांव फजलाबाद में बारिश से पशुशाला गिर गई। इससे बंधे सात मवेशियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित परिवार का पशुशाला के ऊपर बना मकान भी ध्वस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार जिले की सुरनक़ोट तहसील में शुक्रवार देर रात से भारी बारिश हो रही थी। इसके चलते तहसील के गांव फजलाबाद वार्ड नंबर 3 निवासी मोहम्मद शफी पुत्र अब्दुला की मकान के नीचे बनाई गई पशुशाला से गिर गई। इससे उसमें बंधे सात मवेशियों की मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारे गए मवेशियों में दो भैंसे, दो घोड़े, दो बैल और एक गाय शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मलबा हटाया, परंतु तब तक सभी मवेशियों की मौत हो चुकी थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां एक साथ सभी पशुओं के मारे जाने से परिवार की रोजी रोटी छिन गई है। बैंक से लोन लेकर खरीदे गए घोड़ों से ही मोहम्मद शफी के परिवार का गुजर बसर होता था। वहीं, पशुशाला गिरने के साथ ही उसके मकान को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें