फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कोर्ट के आदेश पर बीडीओ कार्यालय में स्थित भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपजिला मेंढर में वीरवार को न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार मेंढर राहुल बसोत्रा ने बतौर मजिस्ट्रेट ग्रामीण विकास विभाग के ब्लाक डेवलपमेंट अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय स्थित सात मरला भूमि पर बने एक भवन को सील कर दिया। इसके बाद उस भवन पर न्यायालय की तरफ से जारी नोटिस चिपका दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेंढर के एक ठेकेदार मोहम्मद अकरम खान ने जिला सत्र न्यायालय पुंछ में ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ मामला दायर किया था। इसमें इस बात का दावा किया गया था कि विभाग ने उससे बीडीओ कार्यालय प्रांगण में 9 लाख 40 हजार रुपये से निर्माण कार्य करवाया है। इसका भुगतान विभाग ने ठेकेदार को नहीं किया है। इसके बाद न्यायालय ने उस भवन को सील करने का आदेश दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार राहुल बसोत्रा, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, पटवारी एवं नंबरदार व पुलिस को साथ लेकर ग्रामीण विकास विभाग के भवन को सील करने पहुंचे। तहसीलदार ने कहा कि ठेकेदार का ग्रामीण विकास विभाग से रकम का लेन देन है। इसको लेकर न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग के इस भवन को सील करने के आदेश जारी किए है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें