फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा जारी, 750 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 13 Aug 2024 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के हजारों श्रद्धालुओं ने सावन के चौथे सोमवार को किया दर्शन पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सावन के चौथे सोमवार को 750 शिव भक्तों ने बूढ़ा अमरनाथ मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर देश के अलग-अलग भागों से आए श्रद्धालुओं का पांचवें जत्थे में 750 श्रद्धालु शामिल रहे।
यह जत्था रविवार देर शाम को पुंछ नगर पहुंचा था। जबकि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, रियासी, अखनूर, कठुआ, सांबा, बिश्नाह, राजोरी, नौशेरा, सुंदरबनी से आए हजारों श्रद्धालु रात को सीधे बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंच गए थे। इसके चलते सोमवार सुबह पांच बजे आरती के साथ ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। इस बीच रात को पुंछ विश्राम करने के बाद पांचवें जत्थे के श्रद्धालु सुबह आठ बजे बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में पहुंचे। यहां दोपहर तक कतारों में लगकर बारी आने के बाद भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लग गई। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने घरों को लौट गए। उधर, देश के विभिन्न भागों से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें सावन के सोमवार को इस धाम में भगवान के दर्शन करने का सुअवसर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें