रविवार को कुछ घंटे बहाल रहने के बाद फिर से बीएसएनएल की सभी प्रकार की संचार सेवाएं ठप हो गई।
जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब चार दिनों बाद फिर से संचार सेवाएं बहाल होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली थी।
गौरतलब है कि पुंछ में बुधवार को अचानक बीएसएनएल की मोबाइल, लैंडलाइन और ब्राडबैंड सहित सभी प्रकार की संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थी। जो चार दिन बाद शनिवार देर शाम को बहाल हो पाई थी।