पुंछ जिले की मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर दो हादसे हुए, जिसमें एक बीएसएफ पोर्टर पहाड़ से गिरकर घायल हो कर दम तोड़ गया और एक सेना का जवान बारूदी सुरंग के विस्फोट में घायल हुआ। घायल जवान को उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक बीएसएफ पोर्टर की मौत हो गई, जबकि एक सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पहली घटना मंडी तहसील के एलओसी क्षेत्र में हुई, जहां एक बीएसएफ पोर्टर पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया।
दूसरी घटना मनकोट सेक्टर में हुई, जहां बारूदी सुरंग (माइन) के विस्फोट में एक सेना का जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जवान नियमित गश्त के दौरान गलती से माइन पर चढ़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर सेना के कमांड अस्पताल, उधमपुर भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।