फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बीआरओ ने मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान किया शुरू

Sun, 19 Jan 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले की तरफ से मुगलरोड से बर्फ हटाने के उपरांत मशीनें पीरगली जियारत के पास पहुंची। संवाद - फोटो : poonch
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद शनिवार को बीआरओ ने मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इस दौरान बीआरओ अधिकारियों की देखरेख में पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के पनाड़ पुल से आगे बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।
गौरतलब है कि पुंछ राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पिछले 22 दिनों से यातायात के लिए पूरी तरह बंद है।
हालांकि इन 22 दिनों में मार्ग पर चार बार बर्फबारी होने के तत्काल बाद बीआरओ ने पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के सहयोग से बर्फ हटाने के काम को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें