पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पिछले 12 दिन से पाकिस्तानी सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर की जा रही गोलीबारी को देखते हुए जिले में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की आड़ में आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। संवाद