फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मनकोट में नियंत्रण रेखा के पास मिला पाकिस्तानी बम, सेना ने किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपजिला मेंढर के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में सेना को गश्त के दौरान एक पाकिस्तानी बम मिला। इसे सेना ने जांच के उपरांत देर शाम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को जिले के मनकोट सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जवानों का एक दल नियंत्रण रेखा के करीब नियमित गश्त पर था। इस दौरान जवानों ने एक स्थान पर एक पाकिस्तानी बम देखा। इसकी जांच करने पर पाया गया कि वह आटोमैटिक ग्रेनेड लांचर गन से दागा गया 40 एमएम का ग्रेनेड है। इस पर पीओएफ अर्थात पाकिस्तान आर्डीनेंस फैक्ट्री लिखा हुआ था। सेना के जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके उपरांत सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने सुरक्षित तरीके से बम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के पहले होने वाली पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान दागा गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें