फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के ब्लॉक मनकोट ने राष्ट्रीय रैंकिंग में 99वां स्थान पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के ब्लॉक मनकोट ने एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) के तहत तीसरी तिमाही रैंकिंग (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में जम्मू और कश्मीर में पहला स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 99वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त विकास कुंडल की देखरेख में जिला पुंछ के मनकोट ब्लाॅक ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह रैंकिंग विभिन्न प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) में ब्लॉकों के प्रदर्शन और प्रगति पर आधारित है। इनमें शामिल हैं, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और वित्तीय समावेशन। इस पहल ने नवाचार, जवाबदेही और सामुदायिक भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा दिया है, जो अविकसित क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। नीति आयोग की ओर से शुरू किए गए एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम का उद्देश्य भारत के सबसे अविकसित ब्लॉकों के सामाजिक-आर्थिक संकेतकों को बढ़ाना है, जिससे यह उपलब्धि ब्लॉक मनकोट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें