फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च क्षमता का ट्रांसफारम लगाने से मनकोट के ग्रामीणों को मिली बिजली की कम वोल्टेज से निजात,लोगों में खुशी की लहर

विज्ञापन
पुंछ जिले के मनकोट में हाल ही में लगाया गया बिजली नया 6 एम वी ए का ट्रासफरमर - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील में विद्युत विभाग की तरफ से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे तहसील की बिजली आपूर्ति में सुधार आया है। मनकोट रिसीविंग स्टेशन पर तैनात टेकनीशियन थर्ड न्याज अहमद ने बताया कि यहां पहले 3.15 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। इसके स्थान पर कुछ दिन पहले 6.15 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सभी पैनल भी नए एवं आधुनिक लगाए गए हैं। यह क्षेत्र नियंत्रण रेखा पर है। जहां आए दिन पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी की जाती है। जब भी गोलाबारी होती थी तो लोगों की एक ही मांग होती थी कि हमारे क्षेत्र में बिजली बंद न की जाए, लेकिन कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण हमें बिजली की कटौती करनी पड़ती थी। अब नया ट्रांसफार्मर लगा है। जब भी तहसील के किसी गांव में गोलाबारी होती है तो हम वहां की बिजली को चालू रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें