पुंछ। लोअल बेला में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए भालू के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वाइल्ड लाइफ विभाग के रेंज अधिकारी सुमित शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लोअल बेला में बर्फ में एक भालू का शव पड़ा है। इसके बाद दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को यहां लाया और उसका पोस्टमार्टम करवाया। डॉ. अकीक अहमद का कहना है कि पोस्टमार्टम में प्राथमिक तौर पर यह पाया गया है कि भालू की मौत निमोनिया से हुई है। संवाद