फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पुंछ के चुनाव सम्माप भानू प्रताप महासिव और मारूफ खान ने अध्यक्ष पद पर विजय पाई

विज्ञापन
पुंछ बार एसोसिएशन के विजयी पदाधिकारियों का हार पैहना कर स्वागत करते वकील - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। न्यायालय परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन की नई इकाई के लिए मतदान कराया गया। इसमें मोहम्मद मारूफ खान अध्यक्ष और भानू प्रताप ने महासचिव पद पर विजय प्राप्त की। जबकि अब्दुल मजीद खान ने उपाध्यक्ष और समीर मलिक को सह सचिव पद पर जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अन्य पदों में कोषाध्यक्ष पद पर समील शेख और कर्ण बाली ने बराबर मत प्राप्त किए और उनके बीच टाई हो गया। नई इकाई के विजयी प्रत्याशियों का अन्य वकीलों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए उनकी जीत का जश्न मनाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव पद हेतु 2020-2021 बैलेट से मतदान कराया गया। इसमें हर पद हेतु 90 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर मोहम्मद मारूफ खान और इफ्तिखार बज्मी के बीच मुकाबला था। जहां मोहम्मद मारूफ खान को 90 में से 60 मत प्राप्त हुए और इफ्तिखार बज्मी को मात्र 29 मत जिले और एक मत निरस्त किया गया। महासचिव पद हेतु भानू प्रताप, ताहिर महमूद और इलियास अहमद ख्वाजा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भानू प्रताप को 41 मत प्राप्त हुए। ताहिर महमूद को 23 और इलियास अहमद को 25 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष के लिए नाहिदा अलताफ, सलीम शेख और कर्णबाली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नाहिदा को 22 मत मिले, जबकि समील और कर्ण को 34-34 मत मिले। सह सचिव पद हेतु समीर मलिक के अकेले प्रत्याशी होने पर उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों ने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए बार एसोसिएशन के माध्यम से वकीलों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों हेतु तन मन धन से संघर्ष करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें