फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक टू विलेज तीन के पहले दिन जिले की 70 पंचायतों में कार्याक्रमों का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में बैक टू विलेज-तीन के पहले चरण में शुक्रवार को 70 पंचायतों में अधिकारियों ने पहुंच कर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनका निवारण करने हेतू कई प्रकार के कदम उठाने की तरफ कदम बढ़ाया। पहले दिन अधिकतर पंचायतों में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष लोगों ने क्षेत्र में बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत में सुुधार लाने, सड़कों की मरमत कराने, कम वोल्टेज, अघोषित कटौती से निजात दिलाने, नए खंभे लगवाने, किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने आदि की मांगें उजागर की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की तरफ से विकास योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान करते हुए उन्हें लाभ उठाने का आह्वान किया गया। जबकि महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। बैक टू विलेज-3 के पहले दिन गुलपुर पंचायत में एसएसआरबी के सीईओ मुशीर अहमद ने समस्याएं सुनीं, जबकि शैलेंद्र कुमार आईएएस सुरनकोट लोअर पंचायत में, एडिशनल सेक्रेेटरी यासमीन चौधरी अपर सुरनकोट पंचायत में, डायरेक्टर फूड एंड सप्लाई शींदरा लोअर पंचायत में, डायरेक्टर इंप्लायमेंट कल्लर मोड़ा पंचायत में और डायरेक्टर फाइनेंस बनोला पंचायत में उपस्थित रहे।
जहां कई क्षेत्रों में लोगों ने बैक टू विजेत-तीन शुरू किए जाने का स्वागत किया। वहीं कई क्षेत्रों में लोगों का कहना था कि यह कार्यक्रम भी बैक टू विलेज-एक और दो की तरह काम चलाऊ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें