फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ताकिया कालाबन के ग्रामीणों ने बैक टू विलेज में न बुलाए जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बैक टू विलेज-3 के पहले दिन शुक्रवार को जहां जिले की 70 पंचायतों में जन सुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनका जल्दी निपटारा करने का आश्वासन दिया। वहीं मेंढर ब्लाक की ताकिया कालाबन पंचायत के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में न बुलाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि बैक टू विलेज-3 के दौरान पंचायत में आने वाले अधिकारियों ने गांव के सरपंच के घर के पास ही कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें केवल सरपंच और पंचों ने ही भाग लिया। किसी अधिकारी ने गांव में किसी भी वार्ड का दौरा तक नहीं किया। जहां वह विकास कार्यों को देखकर उनकी स्थिति का जायजा ले सकें। पंचायत तकिया कालाबन के लोगों के इस प्रकार बैक टू विलेज-तीन में केवल सरपंच और पंचों को बुलाए जाने के आरोप लगाते हुए इस बात को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें