पुंछ। जिला समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस प्रोजेक्ट की तरफ से मंडी तहसील में मनाए जा रहे पोषण माह का समारोह सावजियां मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इसमें क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी वर्करों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर ताहिरा बेगम और प्रधानाचार्य अनवार खान ने की। बीडीसी चेयरमैन शमीम अहमद गनेई, सेना की 40 आरआर के उप कमांडिंग अधिकारी इब्राहिम और आईसीडीएस के जिला अधिकारी मोहम्मद तनवीर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों के लिए योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद