पुंछ। सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर बुधवार को तहसील प्रशासन और पुलिस ने नशा विरोधी अभियान को लेकर बैठक की। इसमें अभियान को गांवों तक पहुंचाकर तहसील को नशामुक्त बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और नगरपालिका परिषद सदस्यों ने भाग लिया। एसएचओ सुरनकोट ने लोगों से आह्वान किया कि वे नशे का कारोबार करने और नशीली वस्तुओं का सेवन करने वालों पर नजर रखें। नशा तस्करों की पुलिस को जानकारी दें ताकि कार्रवाई की जा सके। वहीं, नशे की लत से पीड़ित युवाओं को इलाज के लिए पुनर्वास केंद्रों में पहुंचाएं।