फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: थन्नामंडी के अलाल क्षेत्र में जंगली सुअरों के हमले से 3 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के अलाल क्षेत्र में जंगली सुअरों ने शुक्रवार सुबह तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ितों को जीएमसी राजोरी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे ये लोग घर के पास किसी काम से गए तो सुअराें ने हमला कर दिया। परिजनों ने तीनों घायलों काका मलिक, उनका बेटा अफरोज मलिक और मोहम्मद शफीक पुत्र गुलाम रसूल को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां हालत को गंभीर देखते हुए तीनों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायलों के साथ जीएमसी पहुंचे तीमारदारों ने बताया कि जैसे जंगली इलाकों में बर्फ पड़ी है तो सुअर रिहायशी इलाकों का रुख करना शुरू कर देते हैं। जब लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो सुअर हमला कर देते हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासी आलम दीन ने बताया कि इस संबंध में थन्नामंडी प्रशासन के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ विभाग को भी सूचित किया गया है कि सुअरों के आतंक से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें