फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से पूर्व यातायात व्यवस्था का आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक जम्मू रूरल ने मंदिर का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त से शुरू हो रही है। यात्रा के रास्ते और श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को यातायात पुलिस जम्मू ग्रामीण फारूक कैसर ने डीएसपी यातायात राजोरी-पुंछ एजाज अहमद और अन्य अधिकारियों के साथ श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर का दौरा किया।
विज्ञापन

जिस दौरान उन्होंने मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों और यात्रा के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के निर्बाध संचालन के लिए किए जाने वाले कार्यों का आंकलन किया। उन्होंने लोगों से भी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग देने का आह्वान करते हुए बातचीत की। कहा कि यात्रा के दौरान आम लोगों को कुछ स्थानों पर नो पार्किंग जोन घोषित किए जाएंगे। कुछ रास्तों पर यातायात को स्थानांतरित किया जाएगा ताकि देश भर से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें