फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट पुलिस ने अपहृत तीन बच्चियां बरामद की,कारवाही के उपरांत परिजनों को सोंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने तहसील के बहराम गल्ला से अपहरण की गई तीन सगी बहनों को छह दिनों के कडे प्रयासों से राजोरी से बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत तीनों बच्चियों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील की पुलिस पोस्ट बहरमगल्ला में दिनांक 14/11/2022 को एक सूचना प्राप्त हुई कि तीन लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। इसमें दो नाबालिग एक बालिका शामिल है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पुलिस चौकी बेहरामगल्ला को सौंपी। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को उठाया गया और उनसे निरंतर पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी रोहित बासकोत्रा ने एसडीपीओ तनवीर जिलानी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम का गठन किया। आगे की जांच के दौरान आईओ, पीएसआई सुशांत सिंह ने कुछ और संदिग्धों को उठाया और पुंछ पुलिस के साइबर सेल की तकनीकी सहायता भी ली और अपहृत लड़कियों को राजोरी से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें