फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ पुलिस ने चोरी का एक मामला सुलझाया,जियारत से चुराए गए 20हजार सहित चार चोर दबोचे

विज्ञापन
पुंछ पुलिस द्घारा जियारत पर चोरी करने वाले चार चोरों को बीस हजार रूपय सहित दबोचा - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने जियारत में हुई चोरी के मामले में का सोमवार शाम 20 हजार रुपये के साथ चार चोरों को गिरफ़्तार किया है। इस एक नाबालिग भी शामिल है। चोरों की पहचान बशीर अहमद, एहशान अहमद, यासीन अहमद और शोएब अहमद निवासी गांव शाहपुर पुंछ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बार्डर पुलिस चौकी बांडी चेचियां के अंतर्गत जियारत तकिया शरीफ से करीब 15 दिन पूर्व दानपात्र तोड़कर पैसे चोरी हो गए थे। जियारत कमेटी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद चौकी प्रभारी जावेद मनहास और एसएचओ रंजीत सिंह राव की अगुवाई में पुलिस ने जांच के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार चोरों में से दो को दबोचा। उनसे पूछताछ के दौरान उनके दो साथियों के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर चोरी के 20 हजार रुपये भी बरामद की लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें