पुंछ। मेंढर में पुलिस ने सोमवार को आठ वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे एक भगोड़े अपराधी को दबोच लिया। उसकी पहचान जहूर अहमद निवासी डराना मेंढर के रूप में हुई है। इसके खिलाफ मेंढर थाने में मामला दर्ज था। उसके फरार होने के चलते मुंसिफ न्यायालय से सीआरपीसी की धारा 512 के वारंट जारी किए गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ शिजान बट्ट के निर्देश पर एसएचओ मंजूर कोहली की अगुवाई में पुलिस ने उसे दबोच लिया। संवाद