फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ पुलिस ने सप्ताह भर में सुलझाया नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने करीब एक सप्ताह के भीतर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सुलझाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। नाबालिग को कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार 27 मई को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बिलाल अहमद नाम के एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। जब वह घर पर अकेली थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएचओ सुरेश्वर देव सिंह की देखरेख में लड़की और इसमें शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने जम्मू के सुभाष नगर से लड़की और आरोपी को पकड़ लिया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद लड़की को माता-पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें