पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने गिरफ्तारी से बच रहे दो भगोड़ों को दबोच कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनकी पहचान अब्दुल रजाक निवासी गांव मोड़ा बच्छाई तहसील सुरनकोट और मोहम्मद शरीफ निवासी गांव समोट तहसील सुरनकोट के रूप में हुई।