पुंछ। पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद इम्तियाज निवासी मोहल्ला सराय पुंछ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत देर शाम नगर के सुक्खा कट्ठा इलाके में एसएचओ सुरेश्वर देव सिंह ने नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोचा और तलाशी में उसके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद