पुंछ। मेंढर पुलिस ने नाके के दौरान 1600 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को दबोचा है। उसके खिलाफ मेंढर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसकी पहचान मोहम्मद कफील खान निवासी गांव पठानातीर मेंढर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। रविवार रात एसडीपीओ मेंढर जाहिर अब्बास जाफरी की अगुवाई में पुलिस ने गांव अढ़ी संपर्क सड़क पर नियमित नाका लगाया था। इस दौरान एक टाटा सूमो के चालक ने नाका देख कर पहले संदिग्ध हरकतें शुरू कर दीं। फिर नाके के पीछे से वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 1600 ग्राम चरस बरामद की। संवाद