पुंछ। मेंढर में पुलिस और सेना की तरफ से लगाए गए नाके पर तीन युवकों को गिरफ्तार गया गया। उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 31500 रुपये बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुरसाई में एफआईआर दर्ज कर एंडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया। युवकों की पहचान अयाज अहमद उर्फ मांटू, विवेक शर्मा निवासी गांव अढ़ी मेंढर और जावेद इकबाल निवासी डेरी डब्सी बालाकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सीआईडीसीआई की सूचना पर एसएसपी डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ जाहिर जाफरी और एसएचओ गुरसाई न्याज अहमद की अगुवाई में पुलिस और सेना की 49 आरआर के साथ नक्का मंजयाड़ी पुल पर नाका लगाया गया। इस दौरान नक्का मंजयाड़ी की तरफ से आ रहे मोटर साइकिल नंबर जेके 12 बी 4873 पर तीन युवक सवार थे। उसे रोकने का प्रयास किया। युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिए एवं सेना के जवानों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 31 हजार 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने लोगों को इस प्रकार के नशा तस्करों से सावधान रहने और ऐसे लोगों के बारे में सूचित करने एवं जिले से नशामुक्ति के लिए पुलिस का सहयोग करने का भी आह्वान किया।