फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सावजियां सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार निजी वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

पुंछ। जिले की मंडी तहसील स्थित सावजियां सेक्टर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार निजी वाहन को बचाने के चक्कर में एक सैन्य वाहन (जिप्सी) सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में चार जवान घायल हो गए। साथ चल रहे दूसरे वाहन में सवार जवान घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी ले गए, जहां मरहम पट्टी के बाद पुंछ स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जवानों को मामूली चोटें आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर सेना का वाहन चालक सूझबूझ न दिखाता, तो गलत दिशा में आ रहा निजी वाहन खाई में गिर जाता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें