फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर कीरनी इलाके में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में बुजुर्ग को ले जाते जवान। संवाद - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सेना की पुंछ बिग्रड की तहत आने वाली बनवत बटालियन ने नियंत्रण रेखा पर डोकरी क्षेत्र में चिकित्सा शिविर के साथ कृत्रिम अंग माप कैंप का आयोजन करवाया। इसमें पाकिस्तानी गोलाबारी में अपने अंग गंवा चुके कीरनी, डोकरी, गगड़ियां, सावजियां और छूल के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने 32 लोगों का माप लेकर उन्हें कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया। इनमें 27 पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी ने पाकिस्तानी गोलाबारी में अपने अंग गंवाए हैं। सभी 32 लोगों को आने वाले दिनों में सेना की तरफ से कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे जिससे की वह सामान्य लोगों की तरह ही जीवन यापन कर सकें। सभी ने सेना का आभार जाया। बताया कि जिस समय पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत के हम शिकार हुए थे उस समय भी सेना ने ही हमारा सहयोग किया था। सेना ने कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के सामाजिक संगठन कैविन कल्ब के सहयोग से लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें