फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घुसपैठ करते पकड़े नाबालिग को नए कपड़े और तोहफे देकर पाकिस्तान को लौटाया, सेना ने चार दिन पहले पकड़ा था

Tue, 17 Dec 2024 12:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ।

सार

पाकिस्तान की नापाक हरकत के बावजूद भारत ने मानवता दिखाई। इसका उदाहरण सोमवार देर शाम चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर देखने को मिला।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा से चार दिन पहले घुसपैठ करने के आरोप में पकड़े किए गए नाबालिग को सेना और पुलिस ने सोमवार को चक्कां दा बाग के रास्ते पाकिस्तान को सौंप दिया। नाबालिग को नए कपड़े और तोहफे भी दिए गए।

विज्ञापन


पाकिस्तान की नापाक हरकत के बावजूद भारत ने मानवता दिखाई। इसका उदाहरण सोमवार देर शाम चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर देखने को मिला। यहां चार दिन पहले नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने के दौरान पकड़े गए नाबालिग मोहम्मद सालिक (16) निवासी बांडी अब्बासपुर पीओके को पाकिस्तानी सेना को सौंपा गया। इससे पहले पुंछ थाने में उसे नए कपड़े और तोहफे दिए।

शाम करीब साढ़े चार बजे नाबालिग को मजिस्ट्रेट और चिकित्सक की देखरेख में चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन तक ले जाया गया। सेना की सरला बटालियन के अधिकारियों के साथ उसे मुख्य गेट तक पहुंचाया। उस पार से पाकिस्तानी सेना के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी गेट पर पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ से गेट खोले गए। दोनों तरफ के अधिकारियों ने कागजी कार्यवाही पूरी की।
विज्ञापन


इस मौके पर सरला बटालियन के मेजर तुषार, सूबेदार नियाज अहमद, इंस्पेक्टर मुख्तयार अली, नायब तहसीलदार डॉ. हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। वहीं उस तरफ से 20 पीओके रेजिमेंट से मेजर वसीम अहमद, कैप्टन अजहर अली उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें