फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की इंजीनियर रैजिमैंट ने मनकोट में जिदां पाकिस्तानी गोले विस्फोट से निषक्रिय किया

विज्ञापन
पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवान जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय करने का अभियान चलाते - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।बुधवार को भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के अधिकारियों की देख रेख में जवानों जिले के मेंढर सबडवीजन के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव नाड़मनकोट में जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को कड़ी मशक्त के उपरान्त विस्फोट कर निषक्रिय किया।जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले भर में नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी की जा ही है।जिस दोरान पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से मनकोट क्षेत्र में भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की थी।जिस दोरान कई गोले गांव नाड़ मनकोट में लोगों के घरों के आस पास खेतों में गिरे थे जोकि फटे बिना ही जिंदा जमीन के अंदर काफी नीचे धंस गए थे।जिससे ग्रामीणों में दैहशत का माहोल बना हुआ था।ऐसे में आज ग्रामीणों की तरफ से क्षेत्र में तैनात सेना को इन जिंदा पाकिस्तानी गोलों की जानकारी दिए जाने के उपरान्त सेना ने इंजीनियर रैजिमैंट के अधिकारियों से सम्पर्क किया।जिसके उपरान्त इंजीनियर रैजिमैंट की बम निषक्रिय करने वाली टीम गांव में पहुुंची और जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय करने हेतू अभियान शुरू किया।जिस दोरान जमीन के अंदर धंसे गोलों के आस पास कई फुट की खुदाई करने के उपरान्त देर शाम उन्हें बारी बारी से विस्फोट कर निषक्रिय कर दिया।गोरतलब हैकि नियंत्रण रेखा के आस पास अकसर इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले बिना फटे जिंदा पड़े रह जाते हैं जिनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से उनमें विस्फोट हो जाने के अकसर बच्चे अथवा मवेशी अपनी जान गंवा बैठते हैं।जिसके चलते जहां भी जिंदा पाकिस्तानी गोले पड़े होते हैं वहां के लोगों में हर समय जान माल के नुकसान होने की चिंता बनी रहती है।जिसे देखते हुए सेना की तरफ से मोका मिलते ही ऐसे जिंदा पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय करने का अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवान जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय किए जाने पर हुआ विस्फोट - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवान जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय किए जाने पर हुआ विस्फोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें