फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ और मेंढर में भारत व पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने दीं दिवाली की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्कां दा बाग और तत्तापानी में किया मिठाइयों का आदान-प्रदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर आमने-सामने तैनात भारतीय एवं पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने रविवार को दिवाली के अवसर पर आपस में मिठाइयों का अदान प्रदान करते हुए एक दूसरे को बधाइयां दीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आपस में सौहार्द बढ़ाने के प्रयास में दिवाली के अवसर पर सुबह 11.15 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूर नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन के गेट खोले गए। यहां भारतीय सेना की सरला बटालियन के मेजर रैंक के अधिकारी की अगुवाई में चार अधिकारी मिठाई और उपहार सहित पहुंचे। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से भी मेजर रैंक के अधिकारी की अगुवाई में चार अधिकारी अपने साथ मिठाई और उपहार लेकर आए। सभी ने आपस में हाथ मिलाते हुए एक दूसरे को दिवाली की बधाइयों और मिठाइयों का अदान-प्रदान किया। करीब पांच मिनट के उपरांत दोनों तरफ के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए और राहें मिलन के गेट बंद कर दिए गए। उधर, मेंढर में नियंत्रण रेखा पर मनकोट सेक्टर में स्थित तत्तापानी में शून्य रेखा पर स्थित राहें अमन के गेट पर भारत-पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भी आपस में दिवाली की मिठाइयों एवं बधाइयों का अदान-प्रदान करने के साथ ही नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें