फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ की अनामिका बाली दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में लेंगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिले की अनामिका बाली एनसीसी कैडेट के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भाग लेंगी। अनामिका श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष की छात्रा है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की हाॅकी खिलाड़ी है।
विज्ञापन

देश भर से गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली महिला कैडेट्स में अनामिका बाली ने एनसीसी के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अनामिका को गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व एनसीसी कैडेट से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति और सेना प्रमुख को ब्रीफ करने के साथ ही मीडिया से साक्षात्कार के लिए चुना गया है।
अनामिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय पुंछ डिग्री काॅलेज के एनसीसी शिक्षक योगेश कुमार, एनसीसी अधिकारियों एवं अपने साथी कैडेट और माता को दिया। अनामिका का कहना है कि उसका चयन देश की राष्ट्रपति को हाल आफ फेम में ब्रीफ करने, सेना प्रमुख को फ्लैग एरिया में ब्रीफ करने के साथ ही एनसीसी कैडेट्स की तरफ से मीडिया बाइट के लिए हुआ है। अनामिका की इस सफलता से उनके एनसीसी इंट्रक्टर योगश कुमार और उसके साथी कैडेट भानूप्रताप, अभी शर्मा, जतिन्दर पाल सिंह, सतविन्दर सिंह आदि का कहना है कि पुंछ जैसे दूर दराज और सीमावर्ती क्षेत्र से गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ के लिए अनामिका बाली का चुना जाना जहां हमारे लिए बड़ी प्रसन्नता की बात है, वहीं हमें उस पर गर्व भी है क्योंकि वह एक मेधावी छात्रा है जो पढ़ाई के साथ ही हॉकी और एनसीसी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें