विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करते मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : poonch
प्रीतम स्टेडियम में शहीद प्रीमियर लीग संस्करण 2 का समापन
पुंछ। सेना के प्रीतम स्टेडियम में करवाई जा रही शहीद प्रीमियर लीग संस्करण 2 का सोमवार को समापन हो गया। देर शाम फाइनल मैच और समापन समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों गन्य मान्य नागरिकों और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता हक इंसाफ काउंसिल के चेयरमैन सैहयद जीशान अली ने की, जबकि सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुधित महाजन इसके मुख्य अतिथि रहे। फाइनल मैच पुंछ स्कॉचर और अमजद क्लब के बीच आयोजित किया गया, जिसमें पुंछ स्काॅचर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमजद क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में डॉ. वहीद शेख को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। डॉ. वहीद शेख को ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब भी दिया गया। पुरस्कार वितरण से पहले इंद्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति की तरफ से विजेता टीम 50,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। संवाद